Hindi Newsportal

डी.वाई.चंद्रचूड़ ने भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर ली शपथ, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

0 316

डी.वाई.चंद्रचूड़ ने भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर ली शपथ, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

 

आज यानी बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ ने देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। आज सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में न्यायमूर्ति डी.वाई.चंद्रचूड़ को भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ दिलाई। जानकारी के मुताबिक जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ दो साल यानी 10 नवंबर, 2024 तक इस पद का कार्यभार संभालेंगे। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश 65 साल की उम्र में सेवानिवृत्ति लेते हैं।

बता दें कि 11 अक्टूबर को न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी बनाए जाने की सिफारिश की थी। जिसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें 17 अक्टूबर को अगला सीजेआई नियुक्त किया था। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ 13 मई 2016 को शीर्ष न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किये गये थे।  न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ कई संविधान पीठ और ऐतिहासिक फैसले देने वाली उच्चतम न्यायालय की पीठों का हिस्सा रहे हैं। गौरतलब है कि न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ के पिता लगभग सात साल और चार महीने तक प्रधान न्यायाधीश रहे थे, जो शीर्ष अदालत के इतिहास में किसी सीजेआई का सबसे लंबा कार्यकाल रहा है।