आंध्र प्रदेश: राजमुंदरी यार्ड में पटरी से उतरी मालगाड़ी, ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से हुई बाधित
आज यानी बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। यहाँ राजमुंदरी यार्ड में डाउन लाइन पर एनएमजी रेक मालगाड़ी पटरी से उतर गयी। हालांकि इस हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन मालगाड़ी के पटरी से उतरने के चलते चेन्नई-हावड़ा मुख्य रेल लाइन बाधित हो गयी। जानकारी के मुताबिक राजामहेंद्रवरम में मालगाड़ी के पटरी से उतरने से कुल नौ ट्रेनें रद्द हो गयी है।
🔲 आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी यार्ड में डाउन लाइन पर एनएमजी रेक पटरी से उतरी। ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुईं: दक्षिण मध्य रेलवे#trainaccident pic.twitter.com/box69LoDsQ
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) November 9, 2022
राजामहेंद्रवरम रेलवे स्टेशन के करीब डाउन मेन लाइन पर मालगाड़ी की एक बोगी पटरी से उतर गई। हालांकि, एक ट्रेन को दो घंटे देरी से चलाया गया था. राजामहेंद्रवरम रेलवे स्टेशन के करीब डाउन मेन लाइन पर मालगाड़ी की एक बोगी पटरी से उतर गई। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। हालांकि, विजयवाड़ा से अधिकारियों का एक दल मरम्मत कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचा है। उन्होंने बताया कि पटरी से उतरी डिब्बे को वहां से हटाने के बाद दोपहर तक यातायात बहाल होने की उम्मीद है।