ताज़ा खबरें

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने प्रवासी मजदूर को उतारा मौत के घाट, गोली मारकर हत्या

बांदीपोरा: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सोदनारा सुंबल में गुरुवार और शुक्रवार के दरमियान रात बिहार के एक मजदूर पर आतंकवादियों ने गोलियां चला दीं, जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया.

 

मृतक मजदूर की पहचान बिहार के मधेपुरा के रहने वाले मोहम्मद अमरेज के रूप में हुई है. गोली लगने के तुरंत बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई.

 

मोहम्मद अमरेज के भाई ने बताया, हम दोनो भाई सो रहे थे तभी मेरे भाई (मोहम्मद अमरेज) ने मुझे उठाकर बोला कि फायरिंग हो रही है लेकिन मैंने बोला कि ये होता रहता है, सो जा. थोड़ी देर बाद मैंने देखा कि भाई वहां सोया नहीं था.

 

मै उसे ढूंढने गया तो देखा कि वो खून से लथपथ था. मैंने सेना को फोन किया और हम उसे हजिन ले गए जहां से उसे श्रीनगर ले जाने के लिए बोला लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

 

इससे एक दिन पहले गुरुवार को राजौरी में आत्मघाती बम हमले की कोशिश करने वाले दो आतंकवादियों को मार गिराने के दौरान सेना के तीन जवानों की मौत हो गई थी. सूबेदार राजेंद्र प्रसाद, राइफलमैन मनोज कुमार और राइफलमैन लक्ष्मणन डी ने गुरुवार सुबह ऑपरेशन के दौरान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया.

 

हालांकि, सेना के जवान अपने बेस कैंप पर आत्मघाती बम हमले को नाकाम करने में कामयाब रहे और दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button