NIA ने दिल्ली के बाटला हॉउस में मारा छापा, ISIS से संबंध रखने वाला मोहसिन अहमद को किया गिरफ्तार

NIA ने दिल्ली के बाटला हॉउस में मारा छापा, ISIS से जुड़ा आतंकी मोहसिन अहमद को किया गिरफ्तार
दिल्ली में NIA की बड़ी कामयाबी,15 अगस्त से पहले रविवार को यानी 7 अगस्त को दिल्ली के बाटला हाउस में NIA ने छापेमारी की और एक ISIS के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आतंकी का नाम मोहसिन अहमद बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक क्रिप्टोकरेंसी की सहायता से आतंकी फंडिंग करता था। एनआईए ने रविवार को 6 जगहों पर छापेमारी मारी की जिसके बाद उसे यह सफलता मिली है।
NIA on August 6 conducted searches at the residential premises of one Mohsin Ahmad, presently residing at Jogabai Extention, Batla house, Delhi, and subsequently arrested him in the case pertaining to online and on-ground activities of ISIS, says the agency.
— ANI (@ANI) August 7, 2022
NIA को मिली जानकारी में ये भी पता चला है की यह संदिग्ध न सिर्फ पूरी तरह रेडिक्लाइज है बल्कि ISIS का सक्रिय सदस्य भी है। खुफिया इनपुट के आधार पर एनआईए ने ISIS मॉड्यूल मामले की गतिविधियों में एक आरोपी की तलाशी ली और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। NIA ने आरोपी मोहसिन अहमद पुत्र मोहम्मद शकील अहमद के ठिकानों पर तलाशी ली।
संदिग्ध मोहसिन फिलहाल एफ-18/27, जापानी गली, जोगाबाई एक्सटेंशन, बाटला हाउस, नई दिल्ली में रह रहा था। NIA ने 25.06.2022 को आईपीसी की धारा 153ए और 153बी और यूए (पी) अधिनियम की धारा 18, 18बी, 38, 39 और 40 के तहत मामला दर्ज किया था। बताया गया है कि गिरफ्तार आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS का कट्टरवादी और सक्रिय सदस्य है।





