महंगाई को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता

महंगाई को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए राहुल गांधी
बढ़ती बेरोज़गारी और महंगाई के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। सांसद राहुल गांधी आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ बीजेपी पर जमकर हमला बोला। इसके बाद राहुल-प्रियंका सहित कई सांसद काले रंग के कपड़े में संसद पहुंचे।
दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे।#RahulGandhi pic.twitter.com/DYNrGlYkfU
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 5, 2022
दिल्ली: महंगाई और बेरोज़गारी के विरोध में #RajyaSabha में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने काला कुर्ता और पगड़ी पहनी। #MallikarjunKharge pic.twitter.com/453TapfyWe
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 5, 2022
कांग्रेस सांसदों ने महंगाई और बेरोज़गारी पर अपना विरोध दर्ज़ कराने के लिए संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाला। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी मार्च में शामिल हुए हैं। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, ”यह बात स्पष्ट है कि इस देश की जनता पर जो प्रहार हो रहे हैं, उसके लिए हम लड़ रहे हैं। ये लड़ाई लंबी है और हम लड़ते रहेंगे। बेरोजगारी और महंगाई हमारा मुद्दा है।”
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसदों ने महंगाई और बेरोजगारी पर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाला। राहुल गांधी भी मार्च में शामिल हुए। pic.twitter.com/yOQu2LSj0F
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2022
इसी के बाद राहुल गांधी और शशि थरूर समेत कांग्रेस के कई सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया। राहुल गांधी ने कहा, ”हम शांति से राष्ट्रपति भवन जाना चाहते थे। रैली में सभी लोग राज्यसभा और लोकसभा के सांसद हैं मगर हमें जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर हम यहां हैं। लोकतंत्र की हत्या हो रही है।” उन्होंने आगे कहा, ”हमारा काम ये सुनिश्चित करना है कि भारतीय लोकतंत्र सुरक्षित हो। हमारा काम जनता के विषयों को उठाना है और हम अपना काम कर रहे हैं।”
दिल्ली: महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और शशि थरूर समेत कांग्रेस के कई सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया। pic.twitter.com/48oQxHsBwH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2022
इसी के बाद दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली में AICC मुख्यालय के बाहर से हिरासत में लिया, जहां वे बेरोजगारी और महंगाई को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन शामिल हुई थीं।
#WATCH पुलिस ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली में AICC मुख्यालय के बाहर से हिरासत में लिया, जहां वे बेरोजगारी और महंगाई को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन शामिल हुई थीं। pic.twitter.com/IIQ3vFhVHY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2022
बता दें पूरे देश में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है, देश के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।
दिल्ली
दिल्ली में महंगाई और बेरोजगारी पर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पुलिस ने हिरासत में लिया। pic.twitter.com/slp9Si1v7y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2022
आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश: कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विजयवाड़ा में विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/dlYIrOkRXN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2022
तेलंगाना
#WATCH तेलंगाना: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/lQ3r5QAsYI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2022
असम
असम: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुवाहाटी में विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/Niz4JFYrMw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2022





