ताज़ा खबरें

बिहार के छात्र ने विश्वविद्यालय परीक्षा में प्राप्त किए 100 में से 151 अंक

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक छात्र ने एक पेपर में 100 में से 151 अंक हासिल किए.

 

राज्य संचालित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में बीए (ऑनर्स) के छात्र ने विश्वविद्यालय के भाग -2 परीक्षा में अपने राजनीति विज्ञान के पेपर -4 में 151 अंक प्राप्त किए.

 

दरभंगा की ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के छात्र अनमोल ने कहा, “मैं परिणाम देखकर वास्तव में हैरान था. हालांकि यह एक प्रोविजनल मार्कशीट थी, लेकिन अधिकारियों को परिणाम जारी करने से पहले इसकी जांच करनी चाहिए थी. विश्वविद्यालय ने स्वीकार किया कि यह एक टाइपिंग त्रुटि थी और उन्होंने मुझे एक संशोधित मार्कशीट जारी की,”

 

एक अन्य छात्र, जिसने अपनी बीकॉम पार्ट -2 परीक्षा में एकाउंटिंग और फाइनेंस पेपर -4 में शून्य प्राप्त किया, उसे अगली कक्षा में पदोन्नत किया गया. छात्र ने कहा, ‘विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने स्वीकार किया कि यह एक टाइपिंग त्रुटि थी और उन्होंने मुझे एक संशोधित अंकपत्र जारी किया है.’

 

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार मुश्ताक अहमद ने पीटीआई को बताया कि दोनों अंकतालिकाओं में टाइपिंग की त्रुटियां थीं.

 

(एजेंसियों के इनपुट के साथ)

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button