ताज़ा खबरें

महाराष्ट्र: पुणे में दुर्घटनाग्रष्त हुआ ट्रेनी विमान, दो टुकड़ों में बंट गया विमान, वीडियो हुआ वायरल

महाराष्ट्र: पुणे में दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रेनी विमान, दो टुकड़ों में बंटा विमान, वीडियो हुआ वायरल

आज सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे पुणे जिले के इंदापुर तालुका के कदबनवाड़ी गांव में एक प्रशिक्षु विमान खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बता दें हादसे में 22 वर्षीय ट्रेनी महिला पायलट घायल हो गईं। विमान कार्वर एविएशन बारामती का है। इस हादसे में विमान दो टुकड़ों में बंट गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि विमान जिस खेत में गिरा उस समय आसपास में किसान काम भी कर रहे थे। लोगों ने बताया कि हादसे के बाद वहां काम कर रहे किसान डर गए।

 

जानकारी के मुताबिक यह विमान टू सीटर प्लेन था। इसकी इंदापुर में एक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। पुणे डिस्ट्रिक्ट एसपी डॉ अभिनव देशमुख ने बताया कि यह ट्रेनी एयरक्रॉफ्ट Carver Aviation कंपनी का है। ट्रेनी पायलट का नाम भाविका राठौड़ है जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। विमान कार्वर एविएशन बारामती का है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button