ताज़ा खबरें

New York Subway Shooting: पुलिस ने जारी किया हमलावर का हुलिया, पहचाने बताने वाले को मिलेगा इतना भारी इनाम

New York Subway Shooting: पुलिस ने जारी किया हमलावर का हुलिया, पहचाने बताने वाले को मिलेगा इतना भारी इनाम

 

मंगलवार को अमेरिका के सबसे बड़े शहर में से एक न्यूयॉर्क से एक बड़ी खबर सामने आयी थी, जहां न्यूयॉर्क में ब्रूकलिन के 36 स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन पर भयावह गोलीबारी हुई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में कम से कम 16 लोग घायल हो गए। हमलावर ने मेट्रो स्टेशन के अंदर लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी और घटनास्थल से फरार हो गया।

घटना को लेकर अब न्यूयॉर्क पुलिस ने बयान जारी किया है और हमलावर की पहचान बताई है। पुलिस ने अपने बयान में इस घटना को आतंकी हमला मानने से इनकार किया है। पुलिस ने कहा कि अभी आतंकवादी घटना के नजरिए से जांच नहीं हो रही। फायरिंग को लेकर जांच जारी हैं।  न्यूयॉर्क पुलिस को हमलावर के संभावित हुलिया की जानकारी भी मिल गई है। पुलिस ने एक 62 वर्षीय शख्स फ्रैंक जेम्स की पहचान की है, जो फिलाडेल्फिया का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस घटना में उसके शामिल होने के आधार पर तलाश कर रही है।

इसके साथ ही पुलिल डिपॉर्टमेंट ने कहा कि इस भयावह गोलीबारी की घटना के संबंध में जो भी कोई ठोस सुराग या जानकारी देता है, तो उसे 50 हजार डॉलर तक का इनाम दिया जाएगा।

 

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button