ताज़ा खबरें

बढ़ते ईंधन के दामों को लेकर कांग्रेस नेत्री ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को फ्लाइट में ही घेरा, वीडियो हुआ वायरल 

बढ़ते ईंधन के दामों को लेकर कांग्रेस नेत्री ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को फ्लाइट में ही घेरा, वीडियो हुआ वायरल 

 

दिन प्रतिदिन बढ़ते ईंधन के दामों और महंगाई को लेकर कांग्रेस नेत्री नेट्टा डिसूजा ने फ्लाइट में ही मोर्चा खोल दिया। दरअसल नेट्टा डिसूजा  ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह बढ़ती महंगाई और बढ़ते पेट्रोल-डीज़ल के दामों को लेकर एक फ्लाइट में ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से तीखे सवाल करते हुए नजर आ रही हैं।

बता दें कि कांग्रेस नेता नेट्टा डिसूजा ने दिल्ली-गुवाहाटी हवाई यात्रा के दौरान फ्लाइट में यह वीडियो शूट किया है। इस वीडियो में डिसूजा ईरानी से महंगाई को लेकर सवाल करते नजर आ रही हैं।

रविवार को कांग्रेस नेता नेट्टा डिसूजा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो ट्वीट किया है। इसमें वो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को महंगाई पर घेरने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो लगातार शूट हो रहा है। इस दौरान ईरानी खुद का रास्ता रोकने पर भी सवाल उठा रही हैं। कुछ देर में ईरानी भी अपने मोबाइल से इस घटनाक्रम को शूट कर रही हैं। डिसूजा तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्रीय मंत्री से सवाल करती नजर आ रही हैं। यह पूरी घटना दिल्ली-गुवाहाटी फ्लाइट में सफर के दौरान घटित हुई।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button