खेलताज़ा खबरेंभारत

टीम इंडिया से बाहर होने के बाद, साहा को मिली जर्नलिस्ट से धमकी !

Sports: श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. लेकिन इस टीम में भारत के स्टार विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा का सिलेक्शन नहीं हुआ है. जिसके बाद साहा को धम्की मिलने लगी है.

आपको बता दें कि लगातार टीम से बाहर रहे साहा की टीम में वापसी के सभी दरवाजे बंद होते दिखाई दे रहे हैं. हालहि में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी साहा का चयन न होने पर एक जर्नलिस्ट ने ऋद्धिमान साहा का इंटरव्यू लेना चाहा, पर उन्होंने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. जिसके बाद जर्नलिस्ट ने साहा हो धमकी दे डाली जिसपर से साहा ने अपने ट्विटर हैंडल पर जर्नलिस्ट की चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया.

साहा ने कैप्शन में लिखा, ‘भारतीय क्रिकेट के लिए इतना कुछ योगदान देने के बाद मुझे सो कॉल्ड आदरणीय जर्नलिस्ट से ये दिन देखना पड़ रहा है. पत्रकारिता कितनी गिर गई है’.

हालांकि चैट में ऋद्धिमान साहा ने जर्नलिस्ट के नाम का खुलासा नहीं किया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button