ताज़ा खबरेंभारत

कोरोना के खिलाफ भारत की जंग हुई और मज़बूत, जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वाली वैक्सीन को मिली मंजूरी

कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में अब एक और वैक्सीन को भारत में इमरजेंसी अप्रूवल यानी आपातकाल मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार को जानकारी दी है कि Johnson & Johnson कंपनी के single shot vaccine यानी सिंगल डोज वैक्सीन को मंजूरी दे दी गई है। बता दे इसी के साथ यानी Johnson & Johnson कंपनी के वैक्सीन को मंजूरी मिलने के साथ ही अभी तक देश में पांच कोरोना वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी जा चुकी है।

भारत के पास है यह टीके।

फिलहाल, भारत में फिलहाल कोवैक्सिन, कोविशील्ड और रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी की मदद से बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके मंजूरी मिलने से अब दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में एक और वैक्सीन जुड़ गई है। कोवैक्सीन, कोविशील्ड और स्पूतनिक-वी, ये तीनों डबल डोज वाली वैक्सीन है। और तो और इन्हीं तीन टीकों की इनकी से 130 करोड़ के करीब जनसंख्या वाले देश में 50 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

सोमवार को ही कंपनी ने दिया था यह बयान।

कंपनी ने इससे पहले सोमवार को कहा था कि वह भारत में अपनी एकल खुराक वाली कोविड-19 वैक्सीन लाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस संबंध में भारत सरकार के साथ चल रही चर्चा को लेकर आशान्वित है। कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘जॉनसन एंड जॉनसन प्राइवेट लिमिटेड ने पांच अगस्त 2021 को भारत सरकार के पास अपनी एकल खुराक वाली यानी सिंगल डोज़ वैक्सीन के ईयूए के लिए आवेदन किया।’

थर्ड फेज के ट्रायल के परिणाम में यह है दावा।

इधर थर्ड फेज के ट्रायल के परिणाम में दावा किया गया था कि कंपनी की सिंगल-शॉट वैक्सीन 85 प्रतिशत तक सुरक्षा देती है। ये भी डाटा में दावा किया गया है कि वैक्सीन लगने के 28 दिनों के भीतर ये मृत्यु दर को कम करने, मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या को भी कम करने में सक्षम है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button