ताज़ा खबरेंभारत

नोएडा : मम्मी-पापा ने मोबाइल गेम खेलने से किया इनकार तो 15 साल के बच्चे ने छत से लगा दी छलांग

ऑनलाइन मोबाइल गेम एडिक्शन इन दिनों आम बात हो गयी है और इस आदत से छुटकारा पाने के लिए एक बच्चे के माता -पिता को न जाने कितने पापड़ बेलने पड़ते है लेकिन एक मामला हाल ही में ऐसा सामने आया है जिसमे परिजनों के मोबाइल पर गेम खेलने से मना करने पर 15 साल के छात्र ने खुदकुशी कर ली।

क्या है मामला?

मामला नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर-110 का है । दरअसल यहां एक सोसाइटी में रहने वाले छात्र कोमल (15 साल) के परिजनों ने बुधवार को मोबाइल पर गेम खेलने से उसे मना किया। इस बात से नाराज कोमल ने पास में ही निर्माणाधीन लोटस पनास नामक सोसाइटी में जाकर ऊंचाई से छलांग लगा दी। इस कदम से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार शाम को घर से निकला था कोमल

Pulwama Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर, भाजपा नेता की हत्या में थे शामिल

गुस्से में घर से निकला था कोमल।

वहीं, इस मामले पर पुलिस का कहना है कि बुधवार शाम परिजनों ने कोमल को मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर डांट दिया था। जिसके बाद करीब साढ़े 7 बजे वह घर से निकल गया लेकिन रात को भी वह घर नहीं पंहुचा। इस बात पर परिजनों को चिंता हुआ जिसके बाद उन्होंने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन बाद में जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

क्या कहना है पुलिस का ?

एडिशनल डीसीपी इलामारन जी के मुताबिक ,”छात्र का शव अकड़ा पड़ा था जिससे लगता है कि शाम के समय ही वह छत से कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। अब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जांच भी की जा रही है।”

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button