ताज़ा खबरेंभारत

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का और बेटी वामिका की तस्वीर, लिखा यह खास मैसेज

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने महिला दिवस पर अपनी वाइफ और बेटी की तस्वीर शेयर कर दुनिया की सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी है.

विराट ने लिखा है कि अनुष्का शर्मा उनकी जिंदगी की सबसे स्ट्रॉंग महिला हैं और वो चाहते हैं कि उनकी बेटी भी अनुष्का की तरह ही बने.

कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया और लिखा,’बच्चे को जन्म होते देखना एक अलग अनुभव है. भगवान महिलाओं के अंदर ही एक नए जीवन को जन्म क्यों देते हैं, ऐसा इसलिए कि महिलाएं पुरुषों से ज्यादा ताकतवर होती हैं. मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत और स्ट्रांग महिला को हैप्पी वुमेंस डे और उसको भी जो अभी बड़ी हो रही है. साथ ही पूरी दुनिया की सभी महिलाओं को वुमेंस डे की बधाई..’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

महिला दिवस आयोजन कब शुरू हुआ?

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पहली बार 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी, स्विट्जरलैंड में बनाया गया. इसका शताब्दी आयोजन 2011 में मनाया गया था, इस लिहाज़ से 2021 में दुनिया 110वां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाएगी.

हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसे मनाने की शुरुआत 1975 में तब हुई जब संयुक्त राष्ट्र ने इस आयोजन को मनाना शुरू किया. संयुक्त राष्ट्र ने 1996 में पहली बार इसके आयोजन में एक थीम को अपनाया, वह थीम थी – ‘अतीत का जश्न मनाओ, भविष्य की योजना बनाओ.’

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button