ताज़ा खबरेंभारत

नए कोविड स्ट्रेन फैलने के बाद ब्रिटेन से भारत आने वाली सभी विमान सेवाओं पर 31 दिसंबर तक रोक

यूके में कोरोना के नए स्ट्रेन की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, भारत सरकार ने फैसला लिया है कि यूके से भारत आने वाली सभी उड़ानें 22 दिसंबर रात 11:59 बजे से 31 दिसंबर रात 11:59 बजे तक अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी।

एयरपोर्ट पर RT-PCR टेस्‍ट अनिवार्य।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) के द्वारा जारी बयान के मुताबिक एहतियात के तौर पर जो भी यात्री 22 दिसंबर को 23.59 बजे से पहले भारत पहुंच रहे हैं, उन्हें भारत पहुंचने पर आरटी-पीसीआर परीक्षण (RT-PCR Test) कराना होगा।

ब्रिटेन में कोरोना का खतरनाक स्ट्रेन।

ब्रिटेन में कोरोनावायरस के नए प्रकार यानी (Coronavirus Strain) की पहचान हुई है और अब कयास लगाए जा रहे है कि कोरोनावायरस का नया प्रकार ब्रिटेन में संक्रमण को तेजी से फैलाने के लिए जिम्मेदार है।

ये भी पढ़े : बिहार: राजगीर में बना ग्लास स्काईवॉक ब्रिज, जानें कब होगा उद्घाटन

13 यूरोपीय देशों ने UK से आने वाली फ्लाइट्स पर लगाया है प्रतिबंध।

गौरतलब है कि ब्रिटेन सरकार द्वारा वायरस के नए प्रकार के ”नियत्रंण से बाहर” होने की चेतावनी जारी करने के बाद यूरोपीय यूनियन के कई देशों ने ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। बता दे 13 यूरोपीय देशों फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्विट्जरलैंड, पुर्तगाल, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया, डेनमार्क, फिनलैंड, रोमानिया, क्रोएशिया और नीदरलैंड्स ने UK से आने वाली फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है।वहीं, कनाडा ने UK से आनी वाली फ्लाइट्स पर 72 घंटे का बैन लगाया है।

केजरीवाल ने की थी केंद्र से सभी उड़ानों पर रोक लगाने की मांग।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार (स्ट्रेन) के सामने आने की पृष्ठभूमि में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सुबह ही केंद्र सरकार से वहां से आने वाली उड़ानों पर रोक लगाने की मांग की थी। केजरीवाल ने ट्वीट किया था, ‘ब्रिटेन में कोरोना वायरस में नया बदलाव आया है जो सुपर-स्प्रेडर (तेजी से फैलता) है। मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर तत्काल रोक लगाई जाए।’

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button