दिल्ली में Lawrence Bishnoi गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार, बड़ी साजिश को अंजाम देने की थी तैयारी
दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन शूटर्स को गिरफ्तार किया है, जो शहर में एक बड़ी टारगेट किलिंग की साजिश रच रहे थे।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अपराध और अपराधियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। रोहिणी डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन खतरनाक शूटर्स को गिरफ्तार किया है। ये तीनों आरोपी किसी बड़ी टारगेट किलिंग को अंजाम देने की फिराक में थे।
विदेश से मिल रहे थे निर्देश
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए शूटर विदेश में बैठे नेटवर्क के संपर्क में थे। वे वहीं से मिली जानकारी और निर्देशों के आधार पर दिल्ली में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। ये आरोपी पहले भी दिल्ली में कई आपराधिक मामलों और टारगेट शूटिंग में शामिल रहे हैं और पुलिस को इनकी तलाश थी।
बढ़ रहा है लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शिकंजा
यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शनों की जांच तेज हो गई है। हाल ही में अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मुख्य सदस्य सतिंदरजीत सिंह उर्फ ‘गोल्डी बरार’ को पकड़ने के लिए 50,000 डॉलर का इनाम घोषित किया है।
अमेरिकी एजेंसियों की भी नजर गोल्डी
बरार पर अमेरिका और कनाडा में हिंसा, जबरन वसूली और मादक पदार्थों की तस्करी के गंभीर आरोप हैं। अमेरिकी न्याय विभाग ने ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ के तहत बिश्नोई और बरार सहित कई आरोपियों को अंतरराष्ट्रीय अपराधों के लिए चार्जशीट किया है। हालांकि, अमेरिकी कानून के अनुसार, अभी तक लगाए गए सभी आरोप सिर्फ दावे हैं और अदालत में दोष सिद्ध होने तक सभी आरोपी निर्दोष माने जाएंगे।





