अमेरिका में दो बांग्लादेशी छात्रों की हत्या, रूममेट गिरफ्तार
USF में दो छात्रों की हत्या से सनसनी, रूममेट पर आरोप

अमेरिका के University of South Florida (USF) में पढ़ने वाले दो बांग्लादेशी पीएचडी छात्रों की कथित हत्या से सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान जमील लिमोन (27) और नाहिदा ब्रिस्टी (27) के रूप में हुई है। इस मामले में उनके रूममेट हिशाम अबूघरबीह (26) को गिरफ्तार किया गया है।
दोनों छात्र 16–17 अप्रैल के बीच आखिरी बार कैंपस के पास देखे गए थे। इसके बाद 17 अप्रैल को उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
🇺🇸 This Tampa story is absolutely horrific.
Two USF doctoral students from Bangladesh, Zamil Limon (27) and Nahida Bristy (27), were allegedly murdered by their roommate, 26-year-old Hisham Abugharbieh.
Zamil’s body was found dismembered in trash bags on the Howard Frankland… pic.twitter.com/E5okrx8BqJ
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) April 27, 2026
एक का शव मिला, दूसरी की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, जमील लिमोन का शव टैम्पा बे के Howard Frankland Bridge के पास से बरामद हुआ। वहीं नाहिदा ब्रिस्टी अभी भी लापता हैं। पास के पानी में एक और शव मिलने की भी खबर है, लेकिन उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।
आरोपी पर गंभीर आरोप
पुलिस ने आरोपी हिशाम अबूघरबीह पर दो हत्याओं समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है, जिनमें सबूत मिटाना, शव को ठिकाने लगाना, गैरकानूनी हिरासत और मारपीट शामिल हैं।
आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया गया जब उसने खुद को एक घर में बंद कर लिया था, जिसके बाद SWAT टीम को बुलाना पड़ा।
जांच में अहम सुराग
जांच एजेंसियों को मौके से खून के निशान, पीड़ितों का सामान और डिजिटल सबूत मिले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी ने ऑनलाइन सर्च भी किया था, जिसमें शरीर को ठिकाने लगाने जैसे सवाल शामिल थे।
अभी भी जांच जारी
विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस ने कहा है कि आरोपी ने यह अपराध अकेले किया और फिलहाल किसी और के लिए खतरा नहीं है। पुलिस नाहिदा ब्रिस्टी की तलाश जारी रखे हुए है और मामले की जांच चल रही है।





