दिल्ली में CCS बैठक, देश की सुरक्षा स्थिति की होगी समीक्षा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजधानी दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक सुबह 11:30 बजे होगी, जिसमें देश की सुरक्षा और आर्थिक मामलों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
सुरक्षा से जुड़े हालात की समीक्षा
इस बैठक में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) देश की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) और कैबिनेट की बैठक में भी शामिल होंगे।
पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। भारत पर इसका क्या प्रभाव हो सकता है, इस पर भी चर्चा की जाएगी।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत में कोयले का पर्याप्त भंडार मौजूद है और ऊर्जा जरूरतों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी तैयार है, ताकि बिजली और खाद्य आपूर्ति पर कोई असर न पड़े।
ऊर्जा और आपूर्ति पर फोकस
बैठक में देश की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर विस्तार से बात होगी। सरकार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि पेट्रोलियम उत्पाद, एलएनजी, एलपीजी और बिजली की सप्लाई में कोई बाधा न आए।
इसके साथ ही उर्वरक की उपलब्धता, किसानों की जरूरतें, और खरीफ व रबी सीजन की तैयारियों पर भी समीक्षा की जाएगी। कोयले की उपलब्धता और बिजली उत्पादन की स्थिति पर भी चर्चा होगी।
सरकार का मुख्य फोकस देश की सुरक्षा, ऊर्जा व्यवस्था और आम जनता की जरूरतों को बिना किसी बाधा के पूरा करना है।





