करण जौहर की ‘चांद मेरा दिल’: अनन्या और लक्ष्य की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी

फिल्ममेकर करण जौहर की नई फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 22 मई 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस प्रोड्यूस कर रहा है। इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य पहली बार साथ नजर आएंगे। दोनों की यह फ्रेश जोड़ी दर्शकों के लिए नई और दिलचस्प होने वाली है।
फिल्म का ऐलान सोशल मीडिया पर पोस्टर्स के जरिए किया गया, जिसमें एक लाइन ने खास ध्यान खींचा— “life happens faster than love”। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सिर्फ एक रोमांटिक कहानी नहीं, बल्कि असल जिंदगी की सच्चाइयों से जुड़ी कहानी होगी।
View this post on Instagram
फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। कहानी चांदनी और आरव के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें पहली मोहब्बत की मासूमियत से लेकर बड़े होने और रिश्तों में आने वाली दूरियों को दिखाया जाएगा।
नई जोड़ी और भावनात्मक कहानी के साथ ‘चांद मेरा दिल’ इस बार दर्शकों के दिल को छूने की कोशिश करेगी। अगर आपको रियल और इमोशनल लव स्टोरी पसंद है, तो यह फिल्म इस गर्मी आपकी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल हो सकती है।





