भारतविदेश

पश्चिम एशिया के हालात पर पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की फोन पर बातचीत

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर चिंता जताई और तनाव कम करने के लिए बातचीत और कूटनीति को जरूरी बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि भारत और फ्रांस क्षेत्र में जल्द शांति बहाल करने के लिए आपसी सहयोग और समन्वय बनाए रखेंगे। पिछले कुछ दिनों में पश्चिम एशिया में सैन्य गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं, जिससे समुद्री व्यापार मार्ग भी प्रभावित हुए हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है।


भारत सरकार इस संकट को लेकर लगातार दूसरे देशों से संपर्क कर रही है। पिछले 48 घंटों में प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन समेत कई देशों के नेताओं से भी फोन पर बातचीत की है। हाल के दिनों में संघर्ष का असर समुद्री क्षेत्रों तक भी पहुंच गया है।

दोनों नेताओं ने मौजूदा हालात पर नजर बनाए रखने और आगे भी संपर्क में रहने पर सहमति जताई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button