ताज़ा खबरेंभारत

Bihar Election 2025: बिहार के लिए NDA ने जारी किया अपना घोषणापत्र, घोषणापत्र के 10 अहम प्वाइंट

बिहार: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री और HAM(S) नेता जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री और LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और अन्य ने NDA का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया.

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “अति पिछड़ा वर्ग को आर्थिक और सामाजिक बल देना बेहद जरूरी है. अति पिछड़ा वर्ग की विभिन्न श्रेणियों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में हम एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेंगे, जो अति पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न समुदायों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन करेगी और इन समुदायों के उत्थान के लिए सरकार को सुझाव देगी.”

यहां जानिए एनडीए के घोषणापत्र के 10 अहम प्वाइंट…

1. एनडीए ने वादा किया है कि हर युवा को नौकरी दी जाएगी. सरकार बनने पर एक करोड़ से ज्यादा सरकारी नौकरियां देने की गारंटी दी गई है.

2. महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू होगी. इसके तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता और रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है.

3. किसानों को फसलों का सही दाम दिलाने के लिए MSP गारंटी कानून लागू करने का वादा किया गया है. साथ ही किसान सम्मान निधि की राशि और दायरा बढ़ाया जाएगा.

4. एनडीए ने बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई उड़ान देने के लिए 7 एक्सप्रेसवे और 3600 किमी रेल ट्रैक को अपग्रेड करने का वादा किया है.

5. पटना के अलावा चार नए शहरों जैसे कि गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर में मेट्रो सेवा शुरू करने की योजना है.

6. राजधानी के पास ‘न्यू पटना’ नाम का एक नया शहर बसाने की योजना है, जिसमें उद्योग, आईटी पार्क और आधुनिक ट्रांसपोर्ट सुविधाएं होंगी.

7. बिहार में औद्योगिक क्रांति लाने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश से विकसित बिहार औद्योगिक मिशन बनाया जाएगा. हर जिले में फैक्ट्रियां लगेंगी.

8. गरीब परिवारों को राहत देने के लिए पंचामृत गारंटी दी गई है, जिसमें मुफ्त राशन, 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, 5 लाख तक मुफ्त इलाज, 50 लाख पक्के मकान और पेंशन योजना.

9. बच्चों के लिए केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा और पौष्टिक भोजन की गारंटी दी गई है. हर नागरिक को 5 लाख तक मुफ्त इलाज का भरोसा.

10. एनडीए ने अगले पांच सालों में बाढ़ मुक्त बिहार बनाने का लक्ष्य रखा है. साथ ही मां जानकी मंदिर, विष्णुपद और महाबोधि कॉरिडोर को ग्लोबल पर्यटन केंद्र बनाने की योजना है.

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button