मिनियापोलिस के चर्च में फायरिंग, बच्चों समेत कई घायल

अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के मिनियापोलिस शहर में बुधवार सुबह एक चर्च में फायरिंग की बड़ी घटना हुई। यह घटना 509 वेस्ट 54th स्ट्रीट स्थित Annunciation Church में हुई। पुलिस के मुताबिक, एक हमलावर ने चर्च के अंदर राइफल से गोलियां चलाईं। घटना के समय चर्च में प्रीस्कूल की क्लासेस चल रही थीं।
पुलिस और आपातकालीन सेवाएं बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गईं और इलाके को घेर लिया गया है। हमलावर की स्थिति अभी साफ नहीं है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “मुझे Annunciation Catholic School में हुई फायरिंग की जानकारी मिली है। राज्य पुलिस और बीसीए (BCA) मौके पर मौजूद हैं। बच्चों और शिक्षकों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं, जिनका स्कूल का पहला हफ्ता इस दर्दनाक घटना से प्रभावित हुआ।”
I’ve been briefed on a shooting at Annunciation Catholic School and will continue to provide updates as we get more information. The BCA and State Patrol are on scene.
I’m praying for our kids and teachers whose first week of school was marred by this horrific act of violence.
— Governor Tim Walz (@GovTimWalz) August 27, 2025
मिनियापोलिस के मेयर जैकब फ्रे ने भी बयान जारी करते हुए कहा, “दक्षिण मिनियापोलिस में हुई इस भयावह हिंसा की खबर पर नजर बनाए हुए हूं। पुलिस चीफ ओ’हारा से लगातार संपर्क में हूं। हमारी इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम एक्टिव है। कृपया पुलिस को काम करने के लिए जगह दें।”
I’m monitoring reports of horrific violence in South Minneapolis. I’m in touch with Chief O’Hara and our emergency response team has been activated. We will share more information as soon as we can. Please give our officers the space they need to respond to the situation.
— Mayor Jacob Frey (@MayorFrey) August 27, 2025
एफबीआई ने भी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एजेंसी इस मामले की जांच में शामिल हो गई है और उनके अधिकारी मौके पर जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को घेर रखा है और स्थानीय लोगों से घरों में सुरक्षित रहने की अपील की है।





