8.8 तीव्रता के भूकंप से रूस में सुनामी, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ट्वीट

रूस के सुदूर पूर्व में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिने उत्तरी प्रशांत क्षेत्र में सुनामी ला दी और अलास्का, हवाई और दक्षिण में न्यूजीलैंड तक चेतावनी जारी कर दी गई. बुधवार तड़के रूस के सुदूर पूर्व में आए 8.8 तीव्रता वाले भूकंप ने प्रशांत क्षेत्र में सुनामी ला दी, जिसके बाद अलास्का, हवाई और दक्षिण में न्यूजीलैंड तक चेतावनी जारी कर दी गई.
रूस में आए इस भयानक भूकंप के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर लिखा, रूस में 8.7 तीव्रता का भूकंप, हवाई में रहने वालों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. अलास्का और संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रशांत तट के लिए सुनामी निगरानी लागू है. जापान भी खतरे में है.

कामचटका प्रायद्वीप पर भूकंप के केंद्र के निकटतम रूसी क्षेत्रों में क्षति और लोगों को बाहर निकालने की सूचना मिली थी. स्थानीय गवर्नर वालेरी लिमारेंको के अनुसार, पहली सुनामी लहर प्रशांत क्षेत्र में रूस के कुरील द्वीप समूह की मुख्य बस्ती, सेवेरो-कुरील्स्क के तटीय क्षेत्र में आई. उन्होंने कहा कि निवासी सुरक्षित हैं और ऊंची जमीन पर तब तक रह रहे हैं जब तक दोबारा लहर का खतरा टल नहीं जाता.
सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास रूस के कामचटका प्रायद्वीप में हाल ही में आए 8.7 तीव्रता के भूकंप के बाद संभावित सुनामी के खतरे पर नज़र रख रहा है. कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका के अन्य पश्चिमी तटीय राज्यों और हवाई में रहने वाले भारतीय नागरिकों को निम्नलिखित कदम उठाने की सलाह दी जाती है: –
स्थानीय अलर्ट का पालन करें: स्थानीय आपातकालीन प्रबंधन और अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्रों सहित अमेरिकी अधिकारियों द्वारा जारी अलर्ट पर सावधानीपूर्वक नज़र रखें.
-सुनामी की चेतावनी जारी होने पर ऊंचे स्थानों पर चले जाएं.
-तटीय क्षेत्रों से बचें.
-आपात स्थिति के लिए तैयार रहें और अपने उपकरणों को चार्ज रखें.
सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है: +1-415-483-6629






