न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

प्रधानमंत्री मोदी का ब्रिटेन दौरा, भारतीय समुदाय ने किया गर्मजोशी से स्वागत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 जुलाई को ब्रिटेन की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान लंदन में रहने वाले भारतीय समुदाय द्वारा दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया. एक एक्स पोस्ट में उन्होंने कहा, “ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के गर्मजोशी भरे स्वागत और भारत के प्रति हमारे सामूहिक दृष्टिकोण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से मैं बेहद प्रभावित हूँ. ब्रिटेन के भारतीय समुदाय के लोग मेरे दिल के करीब हैं!”… पूरी खबर पढ़ें
ऋषभ पंत की चोट पर BCCI का ट्वीट, पहले दिन के खेल में भारत ने बनाए 264/4

ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड और भारत के बीच चौथे टेस्ट मैच का पहला दिन भारत के पक्ष में रहा. एक अच्छी शुरुआत के चलते भारत 264 रन पर पहुंच गया. वहीं भारत के लिए पंत की चोट चिंता का विषय बन गई क्योंकि खेल के दौरान उनके पैर में चोट लगी और उन्हें मैदान से रिटायर होकर वापस जाना पड़ा. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 264/4 रहा… पूरी खबर पढ़ें
26/11 मुंबई हमले में तहव्वुर राणा की बड़ी भूमिका, एनआईए की चार्जशीट में खुलासा

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अपनी चार्जशीट में खुलासा किया है कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले में कनाडा का नागरिक तहव्वुर हुसैन राणा एक अहम साजिशकर्ता था। एजेंसी के मुताबिक, राणा ने आतंकी डेविड हेडली की भारत में जासूसी गतिविधियों में मदद की, जो इस हमले की तैयारी का हिस्सा थीं। इस हमले में 170 से ज्यादा लोगों की जान गई थी… पूरी खबर पढ़ें
Fact Check: बांग्लादेश में वायु सेना के विमान दुर्घटना की यह तस्वीर है AI-Generated

सोमवार, 21 जुलाई को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद बांग्लादेश वायु सेना का एक F-7 BGI जेट विमान जो चीन द्वारा निर्मित था, ढाका में एक स्कूल की इमारत से टकरा गया, जिसमें कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. दुर्घटना के कुछ ही देर बाद, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल होने लगी, जिसमें इमारत में खड़े एक विमान से धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है…. पूरी खबर पढ़ें





