खेलताज़ा खबरें

ऋषभ पंत की चोट पर BCCI का ट्वीट, पहले दिन के खेल में भारत ने बनाए 264/4

ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड और भारत के बीच चौथे टेस्ट मैच का पहला दिन भारत के पक्ष में रहा. एक अच्छी शुरुआत के चलते भारत 264 रन पर पहुंच गया. वहीं भारत के लिए पंत की चोट चिंता का विषय बन गई क्योंकि खेल के दौरान उनके पैर में चोट लगी और उन्हें मैदान से रिटायर होकर वापस जाना पड़ा. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 264/4 रहा.

 

मैच के दौरान पंत को गंभार चोट आई वह एक रिवर्स शॉट खेलने की चाह में चोटिल हो गए जिसके बाद वह चल भा नहीं पाए तो उन्हें गाड़ी से मैदान के बाहर ले जाया गया जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल भेजा गया. BCCI ने ट्वीट किया, “मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी करते समय ऋषभ पंत के दाहिने पैर में चोट लग गई. उन्हें स्टेडियम से स्कैन के लिए ले जाया गया. BCCI की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नज़र रख रही है.”

चौथे टेस्ट में टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. मेज़बान टीम ने एकमात्र बदलाव करते हुए शोएब बशीर की जगह स्पिनर लियाम डॉसन को मैदान पर उतारा, जबकि भारत ने तीन बदलाव किए – जिसमें तेज़ गेंदबाज़ अंशुल खंबोज का पदार्पण और साई सुदर्शन और शार्दुल ठाकुर की वापसी शामिल है.

 

सुबह के सत्र में भारत के सलामी बल्लेबाजों ने धैर्य और जोश के साथ जवाब दिया. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने क्रिस वोक्स और जोफ्रा आर्चर की शुरुआती तूफानी गेंदों का सामना किया. जायसवाल ने अपनी अर्धशतकीय पारी खेली तो राहुल अपने अर्धशतक से चूंक गए. इसके अलावा एक बार फिर से मैदान पर आए साई सुदर्शन ने अच्छा प्रदर्शन कर अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक इंग्लैंड के खिलाफ जड़ दिया.

 

भारत के लिए पहले दिन के खेल में राहुल ने 46, जायसवाल ने 58, सुदर्शन ने सर्वाधिक 61, कप्तान गिल 12, और पंत ने 37 रन बनाए. इसके अलावा मैदान पर जड़ेजा और शार्दुल 19-19 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए हैं.

 

प्लेइंग XI:

भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, अंशुल कंबोज, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज

 

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button