न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

मानसून सत्र के लिए संसद पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कहा- देश अच्छे ढंग से बढ़ रहा…

संसद का मानसून सत्र आज हंगामेदार तरीके से शुरू होने वाला है. विपक्षी दल पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, बिहार विशेष गहन समीक्षा (एसआईआर) और एयर इंडिया (एआई) 171 विमान दुर्घटना सहित कई प्रमुख मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानसून सत्र के लिए संसद पहुंचे… पूरी खबर पढ़ें
2006 मुंबई लोकल ट्रेन विस्फोट मामला: बॉम्बे उच्च न्यायालय ने सभी 12 लोगों को किया बरी

2006 में मुंबई की लोकल ट्रेनों में हुए सिलसिलेवार धमाकों के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया. कोर्ट ने सभी 12 लोगों को निर्दोष करार देते हुए बरी कर दिया है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा, ‘अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत पेश करने में विफल रहा. सबूतों में कोई दम नहीं है. सभी 12 आरोपियों को बरी किया जाता है.’.. पूरी खबर पढ़ें
इंग्लैंड में होंगे अगले तीन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, ICC ने किया ऐलान

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने रविवार को यह आधिकारिक घोषणा की है कि अगले तीन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल इंग्लैंड में आयोजित किए जाएंगे। ये फाइनल साल 2027, 2029 और 2031 में खेले जाएंगे। यह फैसला सिंगापुर में हुई ICC की वार्षिक बैठक में लिया गया। इन फाइनल मुकाबलों का आयोजन जून महीने में किया जाएगा, जब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) समाप्त हो चुकी होगी और इंग्लैंड में गर्मियों की शुरुआत हो चुकी होगी… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: वायरल वीडियो में फिल्मी गाने पर नाचते व्यक्ति नहीं हैं शिक्षक डॉ. रजनीश गंगवार, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक स्कूल के किसी कार्यक्रम के एक स्टेज पर एक व्यक्ति को एक फिल्मी गाने पर नाचते व ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो में फिल्मी गाने पर ठुमकता हुआ व्यत्कि बरेजी के… पूरी खबर पढ़ें





