ताज़ा खबरेंभारत

सावन का पहला सोमवार, मंदिर में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़

सावन माह का पहला सोमवार आज यानि 14 जुलाई को है इस दिन सावन माह का पहला व्रत है. आज के दिन मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ उठी. सावन का शिव जी का प्रिय माह माना गया है, मान्यता है कि इसी माह में देवी पार्वती ने शिव को प्रसन्न कर उन्हें पति रूप में प्राप्त किया था.

 

शिव जी का प्रिय सोमवार का दिन बहुत खास माना जाता है. मान्यता है कि जो भक्त सावन के प्रत्येक सोमवार को श्रद्धा से व्रत रखकर भगवान शिव की विधिवत पूजा कर करता है, उसे जीवन की बड़ी-बड़ी बाधाओं से मुक्ति मिलती है. वहीं आज सवन के पहले सोमवार को उत्तर प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक महादेव के भक्तों की भीड़ उन्हें जल चढ़ाने और आशिर्वाद लेने के लिए उमड़ उठे.

 

सावन के पहले सोमवार पर ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:15 से 5 बजे कर रहेगा. अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 से 12:50 तक रहेगा और प्रदोष काल में पूजा के लिए शाम 07:15 से 08:45 तक का समय शुभ रहेगा. वहीं बात करें शुभ योग की तो, सावन के पहले सोमवार पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है. सावन का पहला सोमवार श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर पड़ रहा है. इसलिए इस दिन गजानन संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी रखा जाएगा. साथ ही 14 जलाई को आयुष्मान योग और सौभाग्य योग भी रहेगा.

 

सावन सोमवार पूजा की विधि (Sawan Somwar Puja Vidhi)

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहन लें. इसके बाद शिव मंदिर जाकर शिवलिंग की विधिवत पूजा करें. अगर घर पर शिवलिंग हो तो आप घर भी विधि-विधान से पूजा कर सकते हैं. सबसे पहले शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद आदि जैसे तरल पदार्थों से शिवलिंग अभिषेक करें. इसके बाद फूल, धतूरा, बेलपत्र, भांग, भस्म और भोग आदि जैसे सामग्रियों को अर्पित करें. इसके बाद शिव मंत्रों का जाप करें और धूप-दीप जलाकर सावन सोमवार की व्रत कथा पढ़ें और फिर आरती करें.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button