ताज़ा खबरें

शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष से नमस्कार! ड्रैगन कैप्सूल में बैठे अंतरिक्ष से हिंदी में भेजा संदेश

Axiom 4 Mission का संचालन कर रहे भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन सुभांशु ने अंतरिक्ष में अपनी यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “अंतरिक्ष से नमस्कार! मैं अपने साथी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ यहां आकर रोमांचित हूं.” एक खिलौना हंस को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में हंस को ज्ञान का प्रतीक माना जाता है.

अपने सफर के दौरान शुभांशु शुक्ला ने कहा कि सभी को नमस्कार, अंतरिक्ष से नमस्कार. मैं अपने साथी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ यहाँ आकर रोमांचित हूं. वाह, यह कैसा सफ़र था. जब मैं लॉन्चपैड पर कैप्सूल में बैठा था, तो मेरे दिमाग में बस यही विचार था: चलो बस चलते हैं. इस यात्रा में बहुत लोगों का योगदान है. अंतरिक्ष से हमने जो नजारा देखा है उस हम कभी नहीं भूल सकते हैं. इस यात्रा के दौरान हमे काफी कुछ सीखने को मिला है. हमें बस इंतजार है स्पेश स्टेशन पहुंचने का. हम सब काफी एक्साइटेड हैं.

 

4 क्रू मेंबर वाले अपने स्पेस मिशन Axiom-4 के साथ उनका कारवां इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की ओर बढ़ रहा है. आज शाम करीब साढ़े चार बजे उनका स्पेसक्राफ्ट इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन पर डॉक करेगा. डॉकिंग से कुछ घंटे पहले ही शुभांशु शुक्ला ने अपने ड्रैगन कैप्सूल में बैठे-बैठे नासा के वैज्ञानिकों से लाइव बात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें अंतरिक्ष से धरती का नजारा कैसे दिखा.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button