अलकनंदा नदी में बह गई यात्रियों से भरी बस, एक की मौत 10 लापता

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर में 18 सीटर बस के अलकनंदा नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए. घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. SDRF, पुलिस और प्रशासन की टीमें बचाव व तलाशी अभियान जारी है.
उत्तराखंड | रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर में 18 सीटर बस के अलकनंदा नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। #BusAccident
(सोर्स: पुलिस) pic.twitter.com/idVLfr6dIJ
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) June 26, 2025
जनपद रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है. SDRF सहित अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है. इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं. ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं: उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी

इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर जिला पुलिस, अग्निशमन इकाई, एस.डी.आर.एफ. सहित तमाम रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची तथा स्थानीय व्यक्तियों द्वारा भी रेस्क्यू कार्य में सहयोग दिया. रेस्कूय ऑपरेशन के दौरान लगभग 8 लोगों को बचाया गया और उन्हें पास में स्थित अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया.
उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा, “एक दुखद घटना की सूचना मिली है, जहां घोलथिर नामक स्थान पर एक बस नदी में गिर गई है. बस में ड्राइवर समेत 20 यात्री सवार थे, हम 8 लोगों को बचाने में सफल रहे हैं, अभी तक 3 लोगों की मौत की सूचना है. बाकी लोगों की तलाश जारी है…”
आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से केदरानाथ और रुद्रप्रयाग के अलग-अलग इलाकों में हो रही तेज बारिश के कारण अलकनंदा नंदी में भी पानी का बहाव तेज है.





