भारतमौसम

उत्तर प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, IMD ने जारी किया 39 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है. मानसूने के दस्तक देते ही मौसम ने करवट बदल ली है. बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है. आज (19 जून) से बारिश का सिलसिला और तेज हो जाएगा जो 24 जून तक रहेगा. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान तेज झोंकेदार हवाएं चलने, मेघगर्जन और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई हैं.

 

बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों से आगे बढ़ चुका है. आज पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में गरज-चमक के साथ अनेक स्थानों पर बारिश होगी. ऐसे में मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने और 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई हैं. 20-22 जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होगी. इसके बाद भी बारिश होती रहेगी.

 

यूपी में आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट में कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है. साथ ही बादल गरजने की चेतावनी दी गई है. हालांकि, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, हापुड़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कन्नौज और इटावा एक या दो जगहों पर बारिश होगी.

 

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में इस समय पश्चिम बंगाल के गंगा तट के पास निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ सकता है. 30 जून तक मानसून पूरे राज्य को कवर कर लेगा. मानसून की एंट्री के साथ ही लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है. लेकिन, बारिश के साथ प्रदेश में बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं. ऐसे में लोगों को मानसून में सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button