NM वेरिफाइड

Fact Check: व्हेल शार्क द्वारा बोट निगलने के वीडियो को विशाल मेगा मार्ट के मालिक की मुत्यु के भ्रामक दावे के साथ किया वायरल

Fact Check: व्हेल शार्क द्वारा बोट निगलने के वीडियो को विशाल मेगा मार्ट के मालिक की मुत्यु के भ्रामक दावे के साथ किया वायरल

सोशल मीडिया कि इस दुनिया में इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक व्हेल ने नाव को यात्रियों समेत निगल लिया. सोशल मीडिया पर इस वीडियो द्वारा यह दावा भी किया जा रहा है कि इस घटना में विशाल मेगा मार्ट के मालिक की मृत्यु हो गई है.

 

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके कैप्शन में लिखा है, “विशाल मेगा मार्ट के ऑनर की हुई डेथ, Watercraft पर व्हेल शार्क ने किया हमला”. यह वीडियो Instagram पर मई 23, 2025 को पोस्ट किया गया है.

 

फैक्ट चैक

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, यह वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है

हमने इस वीडियो को देखा और जाना कि यह वीडियो भ्रामक दावे का साथ शेयक किया जा रहा है. इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो को बड़ी गौर से देखा और फिर हमने जाना कि यह वीडियो सच्ची घटना नहीं है बल्कि इसे AI द्वारा बनाया गया है. हम आपको कुछ तस्वीरों के माध्यम से बताते हैं कि आखिर इस वीडियो में क्या छूठ है.

तस्वीर में देखिए दोनों ओर व्हेल शार्क है लेकिन दोनों ही शार्क में अंतर समझिए कि वायरल वीडियो वाली शार्क के मुंह में आपको दांत और जीभ दोनों ही नहीं दिखेगी. लेकिन वहीं दूसरी ओरिजनल इमेज में आप शार्क के दांतों को देख सकते हैं. इसके अलावा अगर आप वीडियो पर नजर डालेंगे और गौर से देखेंगे तो दृश्य धुंधले दिखेंगे यानि व्हेल द्वार निगले जाने वाली बोट पर मौजूद लोग आपको नकली या फिर डिजिटली बनावट की तरह दिखेंगे. वीडियो की लिंक यहा मौजूद है. यही कारण है कि हमें इस वायरल वीडियो पर शक हुआ.

 

इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो की खोज बीन शुरू की. सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया. इस पड़ताल के दौरान हमें सोशल मीडिया हैंडल Instagram पर एक पोस्ट मिला जिसे फरवरी 25, 2025 को पोस्ट किया गया था. यह वीडियो वायरल वीडियो से हूबहु मेल खाता है.

वीडियो के कैप्शन में भी यह साफ लिखा गया था कि, “बिना दांत और होंठ वाली व्हेल लोगों से भरी नाव पलट देती है… यह AI द्वारा जनरेट किया गया वीडियो है.”

इसके अलावा हमें Youtube पर Ummati नामक एक चैनल पर वीडियो मिला. उस वीडियो में पूरी डीटेल में यह समझाया गया कि यह वीडियो असली नहीं बल्कि AI द्वारा जनरेट किया गया है. इसकी लिंक के जरिए आप वीडियो को देख सकते हैं.

इसके साथ ही हमने इंटरनेट पर सर्च किया कि क्या वाकई विशाल मेगा मार्ट के मालिक की मृत्यु हो गई है? लेकिन हमे इस खबर का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला.

 

निष्कर्ष

अंत: हमने जाना कि जब यह वीडियो ही भ्रामक और AI द्वारा निर्मित है तो विशाल मेगा मार्ट के मालिक की मृत्यु की खबर भी पूरी तरह भ्रामक है. ऐसे में यह निष्कर्ष निकलता है कि सोशल मीडिया पर हालिया दिनों का वायरल वीडियो जिसमें दावा किया गया कि विशालकाय व्हेल द्वारा बोट को निगला गया जिसमें विशाल मेगा मार्ट के मालिक की डेथ हो गई. वह पूरी तरह से भ्रामक है. जिसमें कोई सत्यता नहीं है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More
Back to top button