ताज़ा खबरें

कौन है पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन, जिन्होनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ की पॉडकास्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दशकों लंबे राजनीतिक करियर में दूसरी बार किसी पॉडकास्ट में दिखाई देंगे. जी हाँ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार अमेरिका स्थित पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ पॉडकास्ट में नज़र आयेंगें.

पॉडकास्ट रविवार शाम 5.30 बजे जारी किया जायेगा – फ्रिडमैन ने इसे अपने जीवन की “सबसे पावरफुल बातचीत” में से एक बताया. इस पॉडकास्ट के दौरान माना जा रहा है की नरेन्द्र मोदी पहली बार गुजरात में 2002 के दंगों और गोधरा ट्रेन त्रासदी का विस्तृत और कालानुक्रमिक विवरण देंगें, यही नहीं इस पॉडकास्ट के दौरान वो अपने जीवन के अनसुने पहलुओं को भी बतायेंगें
पीएम मोदी ने फ्रिडमैन के साथ पॉडकास्ट को अपने जीवन की सबसे “आकर्षक बातचीत” बताया है.
*
कौन है लेक्स फ्रिडमैन?

पेशे से देखा जाए तो लेक्स फ्रिडमैन एक शोध वैज्ञानिक हैं. लेक्स फ्रिडमैन वर्ष 2018 से “लेक्स फ्रिडमैन पॉडकास्ट” नाम से एक पॉडकास्ट शो होस्ट करते हैं. अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन ने अब तक अपने पॉडकास्ट पर कई बड़ी हस्तियों का पॉडकास्ट लिया है. उनके शो में शामिल होने वाली कुछ प्रमुख हस्तियों में डोनाल्ड ट्रम्प, एलोन मस्क, वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की, तुलसी गबार्ड, विवेक रामास्वामी, सैम ऑल्टमैन, जेफ बेजोस, बेंजामिन नेतन्याहू और मार्क जुकरबर्ग शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके पॉडकास्ट शो में आने वाली प्रमुख हस्ती होंगे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button