ताज़ा खबरेंमनोरंजन

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन में, फैंस में बढ़ी उत्सुकता!

वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक ड्रामा 12 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है, खासतौर पर क्योंकि यह शशांक खेतान की पिछली सुपरहिट फिल्मों ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की टोन में बनाई गई है।

पहले कयास लगाए जा रहे थे कि यह फिल्म ‘दुल्हनिया’ फ्रैंचाइज़ी का तीसरा भाग होगी और इसमें आलिया भट्ट को जान्हवी कपूर ने रिप्लेस किया है। हालांकि, मेकर्स ने साफ कर दिया कि यह एक अलग कहानी है और ‘दुल्हनिया’ सीरीज का हिस्सा नहीं है।

फिल्म की शूटिंग पिछले साल सितंबर में उदयपुर में पूरी हो चुकी है। फिलहाल यह फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन फेज में है। वरुण और जान्हवी के अलावा इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

वरुण धवन की हाल ही में ‘बेबी जॉन’ रिलीज हुई थी। इसके अलावा, वह ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल और दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगे। वरुण अपने पिता डेविड धवन की आगामी कॉमेडी फिल्म की शूटिंग भी जल्द शुरू करेंगे।

वहीं, जान्हवी कपूर की झोली में भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह NTR 30 में एक गांव की लड़की की भूमिका में दिखेंगी, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘परम सुंदरी’ में रोमांस करेंगी, और राम चरण के साथ अपनी दूसरी तेलुगु फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर चुकी हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button