खेल

IND vs ENG T20: टी20 सीरीज में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला

नई दिल्ली: 22 जनवरी, से एक बार फिर क्रिकेट का संग्राम शुरू होने जा रहा है. दरअसल टेस्ट सीरीज के बाद अब भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 का आगाज होने जा रहा है. 22 जनवरी 2025 को कोलकाता के ईडन गार्डन में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा. टी20 सीरीज में भारत की कमान सूर्यकुमार यादव के हांथ में होगी.

 

बता दें की भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होने जा रही है. इनका पहला मुकाबला आज, 22 जनवरी, मंगलवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा. भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव द्वारा की जाएगी वहीं बात करें इंग्लैंड की तो बटलर की अगुवाई में इंग्लैंड मुकाबले के लिए उतरेगी. अगर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग बात करें तो यह मुकाबला स्टार स्पोर्टस नेटवर्क पर शाम 7 बजे दिखाया जाएगा.

 

टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button