ताज़ा खबरेंभारत

महीने में तीसरी बार ठप पड़ा IRCTC का सर्वर, नहीं हो पा रही टिकट बुकिंग

एक बार फिर IRCTC के सर्वर ने यात्री और टिकट बुक करने वालों को परेशान कर दिया, क्योंकि आज एक बार फिर आईआरसीटीसी का सर्वर डाउन होने की वजह से लोगों की टिकट बुकींग नहीं हो पा रही जिससे लाखों लोग परेशान है. आज सुबह से ही IRCTC की साइट पर बुकिंग में तकनीकी समस्या आ रही है.

यूजर्स की माने तो रेल यात्री वेबसाइट पर लॉग इन करने में परेशानी हो रही है और जो लोग लॉग इन कर ले रहे है तो उन्हें टिकट बुक करने में दिक्कत हो रही है.

 

IRCTC का सर्वर डाउन होने के बाद कई यात्री यह भी शिकायत कर रहे हैं कि वेबसाइट लगातार लोड नहीं हो पा रही है. बता दें कि इस महीने में यह तीसरी बार है, जब IRCTC का सर्वर डाउन हुआ है. इससे पहले 9 दिसंबर और 26 दिसंबर को भी सर्वर डाउन हो गया था और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था.

 

IRCTC के सर्वर डाउन होने पर यूजर्स ने एक्स पर मीम्स और वीडियो शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया व्यकत की और IRCTC को ट्रोल किया.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button