ताज़ा खबरें

पेरिस में ओलंपिक खेलने जा रहे भारतीय दल के एथलीटों से पीएम मोदी ने की बातचीत

पेरिस में ओलंपिक खेलने जा रहे भारतीय दल के एथलीटों से पीएम मोदी ने की बातचीत

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय दल के साथ बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जो सीखने की मंशा से काम करता है उसके लिए सीखने के बहुत अवसर हैं और जो शिकायत में जीना चाहता है तो उसके लिए भी अवसरों की कमी नहीं होती है….दिल जब मेरा देश और मेरा तिरंगा झंडा होता है तो वह कठिनाईयों को साइड में रखकर अपने मिशन पर लग जाता है। मुझे पक्का विश्वास है कि इस बार भी खेल के मैदान में आप भारत का नाम रोशन करके आएंगे।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” आप (ओलंपिक के लिए) जाने और जीतने के मूड में हैं और जब आप जीतकर लौटेंगे तो मैं आपका स्वागत करने के मूड में हूं। मेरी कोशिश है कि खेल जगत से जुड़े हमारे देश के सितारों से मिलता रहूं, नई चीजें सीखता रहूं, उनके प्रयासों को समझता रहूं और एक सरकार के तौर पर व्यवस्था में कुछ बदलाव करना हो, कुछ प्रयास बढ़ाने की जरूरत हो तो मैं उस दिशा में काम करता रहूं। मैं हर किसी से सीधा संवाद करने की कोशिश करता हूं…”

पीएम मोदी से बातचीत के दौरान बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने कहा , “मैं तीसरी बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हूं। मैंने 2016 में रजत पदक जीता और 2020 में मैंने कांस्य पदक जीता। तो मैं उम्मीद करती हूं कि इस बार मैं पदक का रंग बदल सकूं और मैं इस साल एक और पदक लेकर आऊं …”

पीएम मोदी ने इस दौरान स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से भी बातचीत की उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने से पहले ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से बातचीत की। नीरज चोपड़ा ने कहा, “हमारे पास ओलंपिक के लिए अभी एक महीना है और ट्रेनिंग हमारी बहुत अच्छी चल रही है। कोशिश कर रहे हैं कि हम अपने आपको पूरा फिटकर के जाए और हम अपना 100% दें।…” बता दें कि इस बार के पेरिस ओलंपिक में भी नीरज चोपड़ा हिस्सा लेंगे।  

पीएम मोदी ने कहा कि इस बार भी हमने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए कुछ नया करने की कोशिश की है। हमने वहां भारतीय समुदाय को थोड़ा सक्रिय करने का प्रयास किया है ताकि वे हमारे खिलाड़ियों के साथ और अधिक जुड़ सकें… मैं अपनी तरफ से आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं और मैं आप लोगों का इंतजार करूंगा… जब कार्यक्रम होगा तो मैं यह प्रयास करूंगा 15 अगस्त को लाल किले पर आप लोग भी मौजूद रहें…

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button