9 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘चेहरे’, इस वजह से लिया गया निर्णय

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के फैंस के लिए एक बुरी है । अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘चेहरे’ की रिलीज डेट को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। इस बात की जानकारी इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। इमरान हाशमी ने अपने पोस्ट में बताया कि कोरोना के बढ़ते केस की वजह से यह बड़ी कदम उठाया गया है।
@SrBachchan @anandpandit63 @rumyjafry@krystledsouza @SiddhanthKapoor @annukapoor_ #RaghubirYadav #DhritimanChatterjee @Tweet2Rhea #SaraswatiFilms @apmpictures @KumarMangat @kamalgianc @PicturesPVR @VishalDadlani @ShekharRavjiani
— Emraan Hashmi (@emraanhashmi) March 30, 2021
दरअसल महाराष्ट्र में इन दिनों एक बार फिर कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते वहां सरकार ने 28 मार्च के बाद आने वाले हर रविवार को लॉकडाउन लगाए जाने का ऐलान किया है। कोरोना से हालातों को खराब होते देख फिल्म के प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें फिल्म 9 अप्रैल को रिलीज नहीं होनी की बात लिखी है।
9 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी ‘चेहरे’।
फिल्म को लेकर शेयर की गई इस पोस्ट में लिखा गया है कि, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए और सरकार द्वारा दिए गए आदेशों का पालन करते हुए फिल्म ‘चेहरे’ की पूरी टीम ने ये फैसला लिया है कि 9 अप्रैल को ये फिल्म रिलीज नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने ट्रेलर पर लोगों के दिए प्यार के लिए सभी का धन्यवाद भी किया।
View this post on Instagram
रिया चक्रवर्ती भी एक अहम भूमिका में आएँगी नज़र।
बता दें कि फिल्म में अमिताभा और इमरान के अलावा रिया चक्रवर्ती भी एक अहम भूमिका में नजर आ वाली है। ट्रेलर की बात करे तो फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे पर अमिताभ और इमरान हाशमी की जोड़ी दिखने वाली है। पूरे ट्रेलर में अमिताभ और इमरान ही नजर आ रहे हैं तो वहीं रिया चक्रवर्ती भी ट्रेलर में कुछ सेकेंड के लिए ही दिखाई देती हैं। इन तीनों के अलावा फिल्म में क्रिस्टल डिसूजा, अन्नू कपूर, धृतिमान चटर्जी, रघुबीर यादव और सिद्धार्थ कपूर भी हैं।
https://youtu.be/NGlcDRVDUs8
तीन बार बदल चुकी है रिलीज़ डेट।
बता दें कि फिल्म ‘चेहरे’ की रिलीज डेट तीसरी बार बदली है। सबसे पहले इसे 30 अप्रैल को रिलीज किया जाना था बाद में इसकी डेट बदलकर 9 अप्रैल की गई और अब रिलीज को ही कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिलहाल के लिए टाल दिया गया है।






anabolic steroids for sale online
References:
https://git.traband.ovh/