ताज़ा खबरें

9 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज का आयोजन, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और एचडी देवेगोड़ा को मिला डिनर का निमंत्रण

9 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज का आयोजन, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और एचडी देवेगोड़ा को मिला डिनर का निमंत्रण

भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने G20 शिखर सम्मेलन के लिए शनिवार यानी 9 सितंबर को रात्रिभोज का आयोजन किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस जी20 आधिकारिक रात्रिभोज के लिए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा को न्योता मिला है। रात्रिभोज का न्योता सभी मुख्यमंत्रियों को भी दिया गया है।

गौरतलब है कि भारत इस बार G20 के 18वें शिखर सम्मलेन की मेजबानी कर रहा है। G20 के सम्मलेन का आयोजन 09 और 10 सितंबर को देश की राजधानी दिल्ली में होगा। राष्ट्रीय राजधानी में सम्मलेन को लेकर पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। इस सम्मलेन में शामिल होने के लिए दुनिया के कई देशों के राष्ट्रअध्यक्ष भारत आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी भारत में हो रहे G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हो चुके हैं। 

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक, सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा उन प्रमुख नेताओं में से हैं, जो भारत की राजधानी दिल्ली में हो रहे जी-20 सिखर सम्मेलन में शामिल होने जा रहे हैं।

भारत इस सम्मलेन में शामिल होने वाले मेहमानों के स्वागत की तैयारियों में जुटा हुआ है। मेहमानों का आज से भारत आगमन शुरू हो गया है। सम्मेलन के दौरान जिन होटलों में मेहमान ठहरेंगे वहां सुरक्षा का पहरा और सख्त कर दिया गया है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button