ताज़ा खबरेंभारत

8 दिसंबर को मिजोरम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे ZPM नेता लालदुहोमा

आइजोल: मिज़ोरम के मनोनीत मुख्यमंत्री और ZPM नेता लालदुहोमा ने राज भवन में मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से मुलाकात की. जेडपीएम नेता लालदुहोमा 8 दिसंबर को राजभवन में मिजोरम के सीएम पद की शपथ लेंगे.

 

मुलाकात के बाद मिज़ोरम के मनोनीत मुख्यमंत्री और ZPM नेता लालदुहोमा ने कहा, “हमने नई सरकार के गठन पर बात की. उन्होंने मुझे सीएम नियुक्त किया और सरकार बनाने को कहा, जो कि शुक्रवार को बन जाएगा. अगले सप्ताह हम पहला सत्र आयोजित करेंगे.”

 

मिजोरम में म्यांमार के शरणार्थियों पर आगे बोलते हुए लालदुहोमा ने फिर कहा कि वे सभी भारतीय नागरिक हैं और उनमें कोई अंतर नहीं है.

 

उन्होंने कहा, “कल मैंने गृह मंत्री से बात की, मैं दिल्ली जाऊंगा और उनसे मिलूंगा और मुद्दे पर चर्चा करूंगा. वे सभी भारतीय नागरिक हैं. कोई अंतर नहीं है. गृह मंत्री ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है.”

 

इससे पहले लालदुहोमा ने कहा था कि वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में अपनी सरकार की प्राथमिकताओं की घोषणा करेंगे.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button