ताज़ा खबरें

आजादी के 75 साल पूरे होने पर लोग अपने घरों में तिरंगा फ़राए: पीएम मोदी

आजादी के 75 साल पूरे होने पर लोग अपने घरों में तिरंगा फ़राए: पीएम मोदी

जैसा कि भारत आजादी के 75 साल का जश्न मनाने के लिए तैयार है, ऐसे में इस बार स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच घरों में तिरंगा फहरा कर ‘हर घर तिरंगा‘ मुहिम को सफल बनाने की अपील की है।

पीएम मोदी ने इसको लेकर ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, यह मुहिम तिरंगे के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगी। उन्होंने उल्लेख किया कि 22 जुलाई, 1947 को ही तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाया गया था। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि इस साल, जब हम ‘आजादी का अमृत’ महोत्सव मना रहे हैं, तो आइए ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन को मजबूत करें। 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा फहराएं या प्रदर्शित करें। यह मुहिम राष्ट्रध्वज के साथ अपने जुड़ाव को गहरा करेगी।’’

पीएम मोदी ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘आज 22 जुलाई का हमारे इतिहास में विशेष महत्व है। 1947 में आज ही के दिन हमारे राष्ट्रीय ध्वज को अंगीकार किया गया था।’

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button