60 घंटे बाद समाप्त हुआ आयकर विभाग का सर्वेक्षण, भारतीय बीबीसी दफ्तरों में चल रहा था सर्वेक्षण

60 घंटे बाद समाप्त हुआ आयकर विभाग का सर्वेक्षण, भारतीय बीबीसी दफ्तरों में चल रहा था सर्वेक्षण
आज यानी गुरुवार देर रात को आयकर विभाग के अधिकारीयों ने दिल्ली और मुंबई में स्थति बीबीसी दफ्तरों को छोड़ दिया है। करीब 60 घंटे के बाद आयकर विभाग की यह कार्रवाई समाप्त हुई है। बता दें कि मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन के दफ्तरों में आयकर विभाग ने सर्वे का काम शुरू किया था।
#WATCH दिल्ली: मुंबई और दिल्ली में BBC कार्यालयों पर आयकर विभाग का सर्वेक्षण लगभग 60 घंटों के बाद समाप्त हुआ। सर्वेक्षण खत्म होने के बाद आयकर विभाग के अधिकारी दिल्ली के केजी मार्ग में BBC कार्यालय से बाहर आते हुए दिखाई दिए। pic.twitter.com/wZcs9cT88o
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2023
इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर आयकर विभाग ये सर्वे कर रहा है. मंगलवार और बुधवार के बाद गुरुवार को भी आयकर विभाग बीबीसी की अकाउंट्स डिटेल्स चेक कर रही है. सूत्रों के मुताबिक बीबीसी के अकाउंट्स और इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स को एग्जामिन और एनालिसिस करने में वक्त लग रहा था।
इससे पहले मंगलवार के बाद बुधवार को भी आयकर विभाग ने बीबीसी की 2012 से अब तक की अकाउंट्स डिटेल्स चेक की. सूत्रों के मुताबिक बीबीसी के अकाउंट्स और इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स को जांचने और विश्लेषण करने में लंबा वक्त लग सकता है.
बीबीसी पर आरोप है कि कंपनी ने ट्रांसफर प्राइसिंग नियमों के तहत गैर-अनुपालन, हस्तांतरण मूल्य निर्धारण मानदंडों का लगातार और जानबूझकर उल्लंघन किया है. साथ ही जानबूझकर मुनाफे की महत्वपूर्ण राशि को डायवर्ट किया. आयकर अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कर अधिकारियों की ओर से की गई इस तरह की कार्रवाई को सर्वे कहा जाता है न कि तलाशी या छापेमारी. इस तरह के सर्वेक्षण नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं और इन्हें छापेमारी नहीं माना जाता।





