
मंडी ज़िले के सुंदरनगर कस्बे में मंगलवार को भूस्खलन हुआ, जिसमें अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. यह घटना तब हुई जब मलबे के विशाल प्रवाह ने इलाके में दो घरों को अपनी आगोश में ले लिया.
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और ज़िला प्रशासन की बचाव टीमें हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुँचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. बीते दिन तक तीन शव बरामद हुए थे लेकिन आज तीन और शव निकाले गए जिसमें बाद अब यह संख्या 6 हो गई है.
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को सुंदरनगर उपमंडल के जमंगबाग में बीबीएमबी कॉलोनी के में पहाड़ी का एक हिस्सा दरक कर दो घरों के उपर आ गिरा. इस दौरान लोग जहां जान बचाने के लिए भागे, वहीं, कुल 6 लोग मलबे में दब गए. इसमें मां और मासूम बेटी के अलावा, एक अन्य बुजुर्ग का शव बरामद पहले बरामद किया गया. बाद में देर रात को मां और बेटे के अलावा, एक स्कूटर सवार का शव भी बरामद हुआ.





