भारतीय वायुसेना के चेन्नई एयर शो में 5 लोगों की मौत, दर्जनों लोग घायल

भारतीय वायु सेना के लिए राष्ट्रीय गौरव का जश्न मनाने का दिन चेन्नई के मरीना बीच पर एक दुखद स्वप्न में बदल गया, जब 13 लाख से अधिक लोगों की भीड़ बाहर निकलने के लिए उमड़ पड़ी, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बता दें कि चेन्नई के मरीना बीच पर बीते दिन 92वें भारतीय वायुसेना दिवस से पहले आयोजित मेगा एयर शो में पांच लोगों की मौत हो गई. कथित तौर पर भारी भीड़ और उच्च तापमान के कारण यह मौतें हुईं.
लिम्बा बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अनुसार, शो देखने के लिए 13 लाख से अधिक दर्शक ट्रेन, मेट्रो, कारों और बसों के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जिससे यह अब तक का सबसे बड़ा एयर शो बन गया.
भारतीय वायुसेना ने अपनी 92वीं वर्षगांठ मनाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया था, लेकिन इस त्रासदी के कारण अब भारतीय वायु सेना द्वारा 13 लाख से अधिक दर्शकों को जुटाने के लक्ष्य के साथ इस कार्यक्रम को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए आक्रामक तरीके से आगे बढ़ाने पर प्रबंधन से लेकर चेन्नई पुलिस तक सवाल उठने लगे हैं.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार देर शाम तक तीन मौतों की पुष्टि हो चुकी थी और 40 लोग असपतालों में थे. डीहाइड्रेशन और तनाव का सामना करने के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में 150 से अधिक लोगों को प्राथमिक उपचार मिला है. एक मौत समुद्र तट पर और दूसरी नेपियर ब्रिज के पास होने की सूचना मिली. अन्य पीड़ितों की घर वापस लौटते समय अलग-अलग स्थानों पर सौत हो गई. अधिकारी ने कहा, यह किसी एक स्थान पर भगदड़ की स्थिति नहीं थी.





