अफगानिस्तान में 4.4 तीव्रता का भूकंप
नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी ने बताया कि शुक्रवार तड़के अफगानिस्तान के बदख्शां क्षेत्र में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 06:35 बजे आया.
नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप 82 किलोमीटर की गहराई पर आया. इसे अफगानिस्तान के बदख्शां क्षेत्र में अक्षांश 36.32N और देशांतर 71.37E पर दर्ज किया गया.
EQ of M: 4.3, On: 20/11/2024 16:34:55 IST, Lat: 16.97 N, Long: 95.19 E, Depth: 10 Km, Location: Myanmar.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/xCefgiGs3o— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) November 20, 2024
अफगानिस्तान का बदख्शां क्षेत्र प्राकृतिक आपदाओं से ग्रस्त एक पहाड़ी क्षेत्र है.
इस सप्ताह की शुरुआत में इस क्षेत्र में दो भूकंप आए जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 और 3.9 दर्ज की गई. नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी ने बताया कि पिछले महीने इस क्षेत्र में दस से अधिक भूकंप आए.





