ताज़ा खबरेंभारत

36 घंटों में अमृतसर स्वर्ण मंदिर के पास हुए 2 धमाके से प्रशासन अलर्ट, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

चंडीगढ़: पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल की हेरिटेज स्ट्रीट पर सोमवार सुबह दोबारा हुए धमाका से प्रशासन अलर्ट हो गया है. ब्लास्ट के बाद आस पास दहशत का माहौल हो गया है. पिछले 36 घंटों में ब्लास्ट होने की यह दूसरी घटना है.

 

स्वर्ण मंदिर के पास हुए विस्फोट पर ADCP मेहताब सिंह ने जानकारी देते हुए कहा, अभी हमें कुछ ज्यादा जानकारी नहीं है. मौके पर FSL और बॉम्ब स्क्वाड की टीम आ गई है. एक व्यक्ति को चोट आई है मगर वो ठीक है. हम घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं.

 

गौरतलब है कि शनिवार को करीब 12 बजे सारागढ़ी पार्किंग के पास एक धमाका हुआ था, जिससे एक रेस्टोरेंट के खिड़कियों के शीशे टूटकर गए थे और कुछ लोग घायल भी हुए थे. बताया जा रहा था कि आज सुबह करीब छह बजे भी हैरिटेज स्ट्रीट पर धमाका हुआ है. पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. और बम निरोधक दस्ते को भी सतर्क कर दिया गया है. शहर के सीवर के गटरों का भी मुआयना किया जा रहा है. मौके पर कुछ संदिग्ध चीजें मिली हैं जिनकी जांच फोरेंसिक टीम कर रही. पुलिस की टीम ने डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर तलाशी ली.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button