29 साल बाद पत्नी सायरा बानू से अलग हुए मशहूर संगीतकार एआर रहमान

29 साल बाद पत्नी सायरा बानू से अलग हुए मशहूर संगीतकार एआर रहमान
ऑस्कर अवॉर्ड विजेता संगीतकार एआर रहमान (57) और उनकी पत्नी सायरा बानू ने अब अगल होने का फैसला लिया है। दोनों ने अपनी शादी के करीब तीन दशकों के बाद अलग होने का फैसला लिया है। पहले सायरा की वकील वंदना शाह ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर कपल के तलाक की अनाउंसमेंट कर प्राइवेसी की मांग की थी। इसके कुछ समय बाद एआर रहमान ने भी सोशल मीडिया पर इमोशनल नोट शेयर कर इसे कन्फर्म किया है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा गया है कि “हमें उम्मीद थी कि हम ग्रैंड थर्टी पर पहुंचे, लेकिन सभी चीजें, ऐसा लगता है कि सभी चीजों का एक अनदेखा अंत होता है। यहां तक कि भगवान का सिंहासन भी टूटे दिलों के बोझ से कांप सकता है। फिर भी, हम इस बिखराव में अर्थ तलाशते हैं, हालांकि टुकड़े शायद अपनी जगह वापस नहीं पा सकते। हम नाजुक अध्याय से गुजर रहे हैं ऐसे में हमारे दोस्तों को इस दयालुपन और प्राइवेसी की इज्जत करने के लिए शुक्रिया।”
“We had hoped to reach the grand thirty, but all things, it seems, carry an unseen end. Even the throne of God might tremble at the weight of broken hearts. Yet, in this shattering, we seek meaning, though the pieces may not find their place again. To our friends, thank you for…
— A.R.Rahman (@arrahman) November 19, 2024
1995 में हुई थी रहमान-सायरा की शादी 27 साल की उम्र में एआर रहमान का सायरा से निकाह 12 मार्च 1995 को हुआ था। तब सायरा 21 साल की थीं। यह एक अरेंज मैरिज थी, जिसे एआर रहमान की मां ने तय किया था। दोनों की दो बेटियां खतीजा, रहीमा और एक बेटा अमीन है।
सायरा बानू का जन्म 20 दिसंबर 1973 को गुजरात के कच्छ में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई कच्छ से करने के बाद सायरा का परिवार चेन्नई आकर बस गया था। सिमी गरेवाल के चैट शो में एआर रहमान ने बताया था कि वो 27 साल के थे और उनके पास अपने लिए दुल्हन तलाशने का समय नहीं था। उन्हें लगा कि ये उनकी शादी का सही समय है तो एक रोज उन्होंने मां से कह दिया- मेरे लिए दुल्हन ढूंढो।





