26 या 27 अगस्त, आखिर किस तारीख को है जन्माष्टमी, जानें तारीख और मुहूर्त
कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर साल बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है. हिन्दू मान्यताओं के हिसाब से यह पर्व भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. लेकिन इस बार जन्माष्टमी की डेट को लेकर लोगों में भारी कन्फ्यूजन है कि आखिर किस दिन मनाई जाएगी जन्माष्टमी.

ज्योतिषियों के मुताबिक, कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त, सोमवार को मनाई जाएगी. वहीं, वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव 27 अगस्त को मनाया जाएगा. इस साल भगवान श्रीकृष्ण का 5251वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा, जो कि बहुत ही खास माना जा रहा है.
जन्माष्टमी 2024 मुहूर्त
इस साल 26 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन पूजा के लिए 45 मिनट का शुभ मुहूर्त है. जन्माष्टमी का मुहूर्त रात 12:01 बजे से 12:45 बजे तक है. यह उस दिन का निशिता मुहूर्त है.
कब होगा भगवान कृष्ण का अभिषेक?
मथुरा समेत ज्यादातर जगहों पर 26 अगस्त की शाम से ही जन्माष्टमी से जुड़े कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे. वहीं, रोहिणी नक्षत्र में रात 12 बजे भगवान कृष्ण का अभिषेक किया जाएगा.
जबकि वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में 27 अगस्त की रात 12 बजे भगवान कृष्ण का अभिषेक किया जाएगा.
सर्वार्थ सिद्धि योग में जन्माष्टमी 2024
इस साल की जन्माष्टमी सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई जाएगी. जन्माष्टमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर में 3 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर 27 अगस्त को सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगा.
जन्माष्टमी 2024 पारण के लिए 3 समय
इस बार जन्माष्टमी व्रत के पारण के लिए 3 समय है.





