ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

25 साल की हुई RJD: जेल से बहार आने के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए लालू; सम्बोधन के दौरान कुछ इस अंदाज़ में भरा कार्यकर्ताओ में जोश

लंबे समय तक चारा घोटाले मामले में जेल काटने के बाद बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने आज आखिरकार अपने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया है। बता दे ये मौका था आरजेडी के रजत जयंती समारोह का। इस दौरान उन्होंने न केवल कई खुलासे किये बल्कि अपने कार्यकर्ताओ में भी काफी जोश भी भरा।

तेजस्वी और हमारी पत्नी नहीं होती तो हमको रांची में ही खत्म कर देते…

इस दौरान जहां उन्होंने अपने दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव की तारीफ की। वहीं आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी नहीं होती तो मैं रांची में ही खत्म हो जाता।

राष्ट्रीय जनता दल का भविष्य है उज्जवल – लालू।

लालू ने अपने राजनैतिक सफर को याद करते हुए और RJD के गठन के बारे में बात करते हुए कहा कि, मैं जब राजनीति में आया तब गरीब को खटिया पर बैठने नहीं दिया जाता था, बस, ट्रेन में सीट नहीं दी जाती थी। हमने उन्हें अधिकार दिलाया। हमारे जमाने में बूथ कैप्चरिंग का कल्चर था, हमने इलेक्शन कमीशन के साथ मिलकर इसे ठीक कराया। हम लोग नारा लगाते थे, ‘जेकर हाथ में चक्का बा, ओकर जीत पक्का बा’। कर्पूरी ठाकुर के साथ हम लोग नारा लगाते थे ‘ठाकुर तेरे अरमानों को दिल्ली तक पहुंचाएंगे।’

उन्होंने आगे कहा – दौर बदला है, आज समाज में बराबरी है। राष्ट्रीय जनता दल का भविष्य बहुत उज्जवल है। मैंने पांच-पांच प्रधानमंत्री को देखा और उन्हें बनाने का काम किया है।

केंद्र और नितीश सरकार पर बोला जमकर हमला।

केंद्र और नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए लालू ने कहा कि कोरोना काल में महंगाई और बेरोजगारी ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। सारे सरकारी उपक्रमों को बेचा जा रहा है। बिहार विधानसभा की चर्चा करते हुए लालू ने कहा कि चुनाव के वक्त हम चुनाव प्रचार करने नहीं आ पाए, इसका हमें मलाल है।

कोरोना और मौजूदा सरकार के चलते ‘देश चला गया हजारों वर्ष पीछे’

आरजेडी मुखिया ने ये भी कहा कि देश हजारों वर्ष पीछे चला गया है, कोरोना और मौजूदा सरकार के चलते। इस वक्त हम लोग एक दूसरे से मिल नहीं सकते हैं। कोरोना का तीसरा फेज आने वाला है। जितनी मौत हुई है देश में कोरोना से उसकी गिनती नहीं की जा सकती है। चिकित्सा के अभाव में बिहार में अनगिनत मौत हुई है। गांव में जो मरे सो मरे, शहर में भी कई जानें गईं। किसी चीज का प्रबंध नहीं रहा। आज ये देश हमारा काफी पीछे है। इसकी पूर्ति करना साधारण बात नहीं है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button