दिल्ला में 20 कॉलेजों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

देश की राजधानी दिल्ली में स्कूलों और कॉलेजों को बस से उड़ाने की धमकी का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. आज, 28 अगस्त को दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित जीसस एंड मैरी कॉलेज समेत लगभग 20 कॉलेजों को कल बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं.
दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी दिल्ली में आज सुबह चाणक्यपुरी स्थित जीसस एंड मैरी कॉलेज समेत लगभग 20 कॉलेजों को कल बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं. हालांकि जांच के बाद इसे अफवाह बताया गया है. संदेह है कि ईमेल भेजने वाले ने VPN का इस्तेमाल किया था.
5 दिनों में 100 से ज्यादा स्कूलों को मिली धमकी
बता दें कि पिछले 5 दिन में 100 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, लेकिन दिल्ली के स्कूलों, कॉलेजों और अस्पताल को बार-बार धमकी मिलने का मामला गंभीर मुद्दा बन गया है. गत 20 अगस्त को भी दिल्ली के 50 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले थे. नजफगढ़, मालवीय नगर, प्रसाद नगर, करोल बाग समेत कई इलाको के स्कूलों में धमकी भरे ईमेल आए थे, जिन पर दिल्ली पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया था.





