ताज़ा खबरेंभारत

1984 के सिख विरोधी दंगे: सज्जन कुमार की सजा को निलंबित करने की याचिका पर अगले साल मई में होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह अगले साल मई में कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार की याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसे 1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी.

जस्टिस एस ए बोबडे और बी आर गवई की पीठ ने कहा कि यह एक “सामान्य मामला” नहीं है और किसी भी आदेश को पारित करने से पहले सुनवाई की आवश्यकता है.

ALSO READ: धारा 370 को हटाने के होंगे बेहद खतरनाक परिणाम: उमर अब्दुल्ला

जेल में बंद 73 वर्षीय कुमार ने उच्च न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था.

जिस मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया था और सजा सुनाई गई थी, वह दिल्ली के कैंटोनमेंट राज नगर भाग में पांच सिखों की हत्या से संबंधित था, जो कि 1984 में 1-2 नवंबर को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के इलाके में हुआ था और राज नगर भाग दो में एक गुरुद्वारे को जला दिया गया था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button