भारत

18 फरवरी को देशभर में मनाया जाएगा महाशिवरात्रि का पावन पर्व, जाने तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली: देशभर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व 18 फरवरी को मनाया जाएगा. यह दिन शिव द्वारा भक्तों को आशिर्वाद पाने का दिन है. महाशिवरात्रि के अवसर पर लोग सूर्योदय से पूर्व ब्रह्म मुहूर्त में ही शिव जी की पूजा प्रारंभ कर देते हैं.

 

महाशिवरात्रि के इस पावन दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा और व्रत किया जाता है. महा शिवरात्रि, जिसका शाब्दिक अर्थ ‘शिव की सबसे बड़ी रात’ है, देश भर में सबसे शानदार त्योहारों में से एक है. यह विनाश के स्वामी, शिव, और उर्वरता, प्रेम और सौंदर्य की देवी – पार्वती का भव्य विवाह मनाता है.

शिव और शक्ति की जोड़ी को प्रेम, शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक माना जाता है. ये त्योहार उनके बंधन की शुरुआत का प्रतीक है, जिसे पूरे भारत में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है.

 

महाशिवरात्रि 2023 तिथि
पंचांग के आधार पर हर साल फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि होती है.
फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि का शुभारंभ: 18 फरवरी, रात 08:02 बजे से
फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी ति​थि की समाप्ति: 19 फरवरी, शाम 04:18 बजे पर

 

महाशिवरात्रि 2023 के शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:15 बजे से सुबह 06:06 बजे तक

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:13 बजे से दोपहर 12:58 बजे तक
अमृत काल: दोपहर 12:02 बजे से 01:27 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:28 बजे से 03:13 बजे तक

निशिता मुहूर्त: रात 12:09 बजे से देर रात 01:00 बजे तक

सर्वार्थ सिद्धि योग: शाम 05:42 बजे से अगली सुबह 06:56 बजे तक

महाशिवरात्रि 2023 निशिता काल पूजा मुहूर्त
18 फरवरी, रात 12:09 बजे से देर रात 01:00 बजे तक

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button